Virat Kohli Statement: शतक के बाद जश्न क्यों नहीं मनाया? खुद विराट ने बताई वजह
आईपीएल 2026 में KKR के खिलाफ शतक जड़ने के बाद विराट कोहली ने जश्न नहीं मनाया, अब उन्होंने इसकी वजह खुद बताई है।

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन । रायपुर: भारत के महान बल्लेबाज Virat Kohli ने स्वीकार किया है कि प्रदर्शन का दबाव उन्हें भी बेचैन करता है और IPL में लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद वह काफी Nervous हो गए थे। 37 वर्षीय Kohli ने Kolkata Knight Riders के खिलाफ Royal Challengers Bengaluru के लिए 60 गेंदों में नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेलकर जोरदार वापसी की। इस जीत के साथ RCB छह विकेट से मैच जीतकर IPL Points Table में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।
Virat Kohli हो गए थे बेचैन
Virat Kohli ने IPL में अपना नौवां शतक जड़ते हुए Mahendra Singh Dhoni और Rohit Sharma यानी 279 मैचों के Record को पीछे छोड़ते हुए League में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। Player of the Match Kohli ने मैच के बाद Broadcaster से कहा, “पिछले दो मैचों में रन न बना पाने से मैं बहुत बेचैन था। मुझे पूरा यकीन था कि मैं अच्छा खेल सकता हूं और रन बना सकता हूं। लेकिन जब आप रन नहीं बना पाते और Team के लिए कोई योगदान नहीं दे पाते तो अंदर से बेचैनी जरूर होती है।”
“मेरा हमेशा से एकमात्र उद्देश्य Team के लिए अपना पूरा योगदान देना रहा है। मैं निरंतर और बेहतर Performance की दिशा में प्रयासरत रहता हूं ताकि अपना सर्वश्रेष्ठ देकर Team पर एक सकारात्मक और स्थायी छाप छोड़ सकूं।”
— Virat Kohli
Century के बाद Celebration क्यों नहीं किया?
Virat Kohli अपने जोशीले और आक्रामक Celebration के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। लेकिन इस बार Century पूरी करने के बाद उन्होंने कोई जश्न नहीं मनाया, जिसने सबको हैरान कर दिया। जब इस बारे में सवाल किया गया तो Virat ने कहा, “Century के बाद Celebration इसलिए बड़ा नहीं था क्योंकि हमें Points की अहमियत अच्छी तरह पता है। हम सभी केवल Team के लिए खेलने का प्रयास करते हैं। इसीलिए मैं कहता हूं कि दबाव अच्छा होता है क्योंकि यह आपके खेल को और निखारने में मदद करता है। पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने से मैं Nervous था और उसी बेचैनी ने इस बार अच्छे प्रदर्शन में मदद की। इसलिए नाकामियां भी जरूरी होती हैं क्योंकि वही आपको और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं।”









