Advertisement

बारिश से भरभराकर गिरी दीवार कार और स्कूटी आए चपेट में

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दो दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बारिश के चलते लालबाई-फूलबाई चौराहे के पास मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे नगर निगम के कांजी हाउस की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से वहां खड़ी कार और स्कूटी उसकी चपेट में आ गई। गनीमत रही कि बारिश के चलते वहां कोई नहीं जिससे कोई भी जनहानि नहीं हुई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Advertisement

दो दिन से रिमझिम बारिश का दौर
शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से लगातार रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इसके चलते ही जर्जर हो चुकी कांजी हाउस की दीवार भरभराकर गिर गई। रहवासियों का कहना है कि जिस जगह पर दीवार गिरी वहां बच्चे खेलते हैं। हालांकि, बारिश के कारण सभी अपने घरों में थे इसलिए किसी को भी चोट नहीं आई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें