Advertisement

कारपेट पर छिडक़ा जा रहा पानी ताकि श्रद्धालुओं के पैर ना जलें

श्री महाकालेश्वर मंदिर में गर्मी को देखते हुए किए जा रहे इंतजाम, दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इन दिनों गर्मी धीरे-धीरे प्रचंड होती जा रही है। आसमान साफ होने के साथ सूरज के तल्ख तेवर के चलते दोपहर के समय सडक़ों पर सन्नाटा पसरने लगा है। शहरवासी भी बचाव के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। इधर, १२ ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में गर्मी को देखते हुए कई इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में बिछाए गए कारपेट पर पानी छिडक़ा जा रहा है ताकि दर्शनार्थियों के पैर ना जले। इससे श्रद्धालुओं को भी तपती धूप में राहत महसूस हो रही है। रविवार सुबह भी मंदिर के कर्मचारी पाइप की मदद से पानी छिडक़ते रहे।

दर्शनार्थियों की संख्या एकाएक बढ़ी
रविवार को छुट्टी का दिन होने से महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी एकाएक बढ़ गई जिससे कार्तिकेय और गणेश मंडपम् खचाखच भर गया। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान से आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या ज्यादा रही। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और जय महाकाल का उद्घोष किया। इस दौरान लड्डू प्रसाद खरीदने के लिए अलग-अलग काउंटर पर लंबी कतार भी नजर आई।

Advertisement

Related Articles

Write a review