डिजिटल डिटॉक्स क्या है और इसके क्या फायदे हैं?

डिजिटल डिटॉक्स का मतलब है कुछ समय के लिए मोबाइल, कंप्यूटर, सोशल मीडिया और टीवी से पूरी तरह दूरी बनाना, इससे दिमाग को आराम मिलता है, तनाव कम होता है और नींद में सुधार आता है। कई लोग अब इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं और इसके पॉजिटिव नतीजे देख रहे हैं।
इस तरह करें शुरुआत-
आप रविवार के दिन फोन बंद करके बच्चों के साथ या फैमिली के साथ कहीं घूमने-फिरने या पिकनिक पर जाइए। वहां बच्चों के साथ खेलिए, मस्ती करिए। इससे फैमिली के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा और आप फोन से भी दूर रहेंगे। इसी तरह अगले रविवार को फैमिली के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन एक बॉक्स में बंद कर दीजिए। इसके बाद सभी लोग अपनी-अपनी पसंद की एक-एक मैगजीन या किताब लेकर बैठ जाइए। फिर सब लोग एक-दूसरे को बताइये कि उन्होंने क्या पढ़ा है। ऐसे छोटे-छोटे कई प्रयोग कर सकते हैं।
डिजिटल डिटॉक्स करने से क्या फायदा होता है?
- मानसिक तनाव और एंग्जायटी में कमी: जब आप सोशल मीडिया की झूठी दुनिया से दूर होते हैं, तो दूसरों से अपनी तुलना करना बंद कर देते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलती है।
- बेहतर नींद: स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी हमारी नींद के हार्मोन ‘मेलाटोनिन’ को बिगाड़ देती है। डिजिटल डिटॉक्स से नींद की गुणवत्ता बहुत सुधरती है।
- फोकस और एकाग्रता में सुधार: लगातार ध्यान भटकने की आदत कम होती है और आप किसी भी काम को ज्यादा गहराई से कर पाते हैं।
- Self Reflection: शांत जगह पर कुछ समय बिताने से आप खुद को समझ पाते है, अपनी गलतियों को सुधारने और जीवन को एक नई दिशा देने का मौका देते हैं।









