Advertisement

हफ्तावसूली में युवक से मारपीट

उज्जैन। शहर में हफ्तावसूली रुकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की सख्ती के बावजूद तथाकथित गुंडे शराब के लिए लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार ना किया हो। सबकुछ किया लेकिन उन्हें सबक नहीं सिखाया। हाल ही में पांड्याखेड़ी क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ बदमाश ने शराब के रुपए नहीं देने पर मारपीट की। पंवासा थाना पुलिस ने हफ्तावसूली का केस दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने बताया कि पंड्याखेड़ी निवासी मनोज यादव पिता बाबूलाल यादव घर के सामने खड़ा था तभी रात करीब 9 बजे उसके पास राजेश नामक बदमाश आया और शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। मनोज ने रुपए देने से इंकार किया तो बदमाश ने उसे पीटकर घायल किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

Advertisement

Related Articles

Write a review