Popup Image
Advertisement

इंदौर:बाइक से सामान लेने जा रहे युवक को आया हार्ट अटैक, मौत

भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हार्ट अटैक आज के समय में सामान्य हो गया है। कई बार ऐसी खबरें सामने आई है कि जहां अचानक काम के दौरान व्यक्तियों को अटैक आया है। हाल ही में इंदौर में चलती बाइक पर एक युवक को हार्ट अटैक आ गया। घटना के समय युवक अपने भाई के साथ घर का सामान लेने जा रहा था।

Advertisement

इंदौर में छोटे भाई के साथ बाइक पर सामान लेने जा रहे युवक की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। मामला आजाद नगर के मूसाखेड़ी का है।आजाद नगर थाना पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन राहुल रायकवार की अटैक से मौत हुई है।

वह शनिवार को छोटे भाई के साथ सामान लेने जा रहा था। छोटा भाई बाइक चला रहा था और राहुल पीछे बैठा हुआ था। चलती बाइक पर राहुल के सीने में दर्द हुआ और वह गिर पड़ा। भाई उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। राहुल शादीशुदा था। उसकी डेढ़ साल की बच्ची भी है।

Advertisement

लगातार बढ़ रहे कम उम्र में हार्ट अटैक के मामले

इंदौर में कम उम्र में हार्ट अटैक आने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्कूल और कालेज के बच्चों को भी अटैक आने के कई मामले सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञ अनियमित दिनचर्या, अनहेल्दी भोजन, जंक फूड, नींद की कमी, तनाव को इसका प्रमुख कारण मानते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें