Advertisement

तपोभूमि-देवास बायपास पर टक्कर से युवक की मौत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:ईटावा देवास में रहने वाले युवक को तपोभूमि स्थित देवास बायपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि वह उज्जैन दर्शन का कहकर बाइक से आया था। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Advertisement

राज सेंधव पिता सुमेर सिंह 20 वर्ष निवासी ईटावा देवास 12 वीं पास था और जॉब करता था। उसके भाई विशाल सेंधव ने बताया कि राज बुधवार शाम 4-5 बजे के बीच बाइक से उज्जैन दर्शन का कहकर अकेला आया था।

रात 11.30 बजे फोन पर सूचना मिली कि राज का तपोभूमि से देवास बायपास पर एक्सीडेंट हो गया है। परिजन उज्जैन जिला चिकित्सालय पहुंचे तो पता चला कि राज की मृत्यु हो चुकी है। उसे किस वाहन ने टक्कर मारी इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें