Popup Image
Advertisement

अब ओबीसी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति में मिलेंगे हर महीने 10 हजार रुपए: सीएम

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। उन्हें अब छात्रवृत्ति के तौर पर हर महीने 10 हजार रुपए मिलेंगे।

Advertisement

मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई थी। कैबिनेट में विकास और जन-कल्याण के लिए 26 हजार 800 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं की स्वीकृति दी। सामाजिक न्याय और शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कैबिनेट ने पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि 1,550 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिमाह कर दी है।

शाजापुर में लखुंदर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी गई। लखुंदर परियोजना से शाजापुर जिले के 17 एवं उज्जैन जिले के 7 ग्राम की 9 हजार 200 हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। प्रोजेक्ट के तहत लखुंदर नदी पर मक्सी के समीप पहले से निर्मित जलाशय से 24.37 मीट्रिक घन. मीटर जल सिंचाई के लिए किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए नहरें बनाई जाएंगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें