Advertisement

भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में, संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए

वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात, 5 को इंग्लैंड से मुकाबला

Advertisement

कोलकात्ता। भारत ने टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। आखिरी सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए।

जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर जीत हासिल कर ली। सैमसन ने रोमारियो शेफर्ड की दूसरी बॉल पर चौका लगाया। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय पारी डगमगाई। टीम ने अभिषेक शर्मा (10 रन) और ईशान किशन (10 रन) के विकेट पावरप्ले के अंदर 41 रन पर गंवा दिए थे। यहां से संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और एक छोर से टिके रहे और भारत को जीत दिला दी। मुकाबले के बाद सैमसन ने कहा कि उन्होंने मैच फिनिश करना विराट कोहली और रोहित शर्मा से सीखा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें