Advertisement

इंदौर एयरपोर्ट पर महिला यात्री के बैग में मिली मानव खोपड़ी

इंदौर। देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री के सामान में इंसानी खोपड़ी औऱ हड्डियां मिली। CISF ने स्कैनिंग के दौरान यात्री के सामान में संदिग्ध हड्डियां देखी जिसके बाद यात्री को अगल बैठाकर पूछताछ की गई। यह संदिग्ध अस्थियां उज्जैन की महिला साध्वी अपने सामान के साथ ले जा रही थी। पहले तो वह जबाव देने में आनाकानी कर रही थी। बाद में उसने बताया कि किसी आश्रम के साधू की अस्थियों को विसर्जन के लिए हरिद्वार ले जा रही थी।ध्वी दूसरी फ्लाइट से दिल्ली चली गईं। बाद में दूसरे साधु सड़क मार्ग से अस्थियां और खोपड़ी हरिद्वार ले गए।

 

Advertisement

घटना सोमावर की है। विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट (यूके-914) इंदौर से 8.30 बजे वापस दिल्ली जाने वाली थी। यहां सुबह फ्लाइट से जाने के लिए उज्जैन निवासी साध्वी योगमाता सचदेवा सुबह एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके बैग की स्क्रीनिंग की गई तो अधिकारियों को उसमें कुछ संदेहजनक नजर आया। इस पर उनका बैग खुलवाया गया। बैग खोलने पर उसमें एक मानव खोपड़ी और हडि्डयां मिलीं। यह देख स्टाफ चौंक गए। तुरंत एयरपोर्ट और सीआईएसएफ के अधिकारियों को सूचना दी।साध्वी ने कहा कि उनका जाना जरूरी है। अधिकारियों ने कहा कि वे खोपड़ी को यहां अपने किसी परिचित के पास छोड़कर जा सकती हैं। इस पर साध्वी ने किसी परिचित को एयरपोर्ट पर बुलवाया। खोपड़ी और अस्थियां उन्हें दीं, लेकिन तब तक फ्लाइट के लिए वे लेट हो चुकी थीं। इस पर एयरलाइंस ने उन्हें रात की फ्लाइट का टिकट दिया। इसके बाद वे रात 8.30 बजे दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट से रवाना हुईं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें