Advertisement

इंदौर: महिला बैंककर्मी ने पातालपानी में छलांग लगाई

इंदौर से 35 किलोमीटर दूर पर्यटक स्थल पातालपानी में एक महिला बैंककर्मी कूद गई। वह बीच में ही पेड़ पर फंस गई। महिला को कूदते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 1 घंटे बाद उसे बचाया। लोग महिला को बल्ली से बांधकर ऊपर ले आए। महिला के सिर पर चोट लगी है। महिला का पति SBI बैंक में इंजीनियर है।

 

Advertisement

घटना बुधवार की है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम कीर्ति गुप्ता है। वह यहां खुदकुशी करने की नियत से आई थी। इसके बाद उसने यहां से छलांग लगा दी, लेकिन गनीमत रही की महिला नीचे एक पेड़ पर गिरी, जिससे केवल उसके सिर पर ही चोट आई। फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

थाना प्रभारी अजीत सिंह बैस के अनुसार, पति अनिल गुप्ता भी मुंबई में SBI बैंक में इंजीनियर हैं। महिला मुंबई में SBI बैंक में क्लर्क है और लॉकडाउन लगने के बाद से ही वह महू में ही रह रही थी। प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद ही लग रहा है, लेकिन अभी महिला के बयान होना बाकी है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।फिलहाल महिला का मध्यभारत अस्पताल में इलाज जारी है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में महिला के पति और उनके परिवार के बयान दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें