उज्जैन में PM मोदी, राहुल गांधी का आगमन संभावित

नवंबर में महाकाल प्रोजेक्ट लोकार्पण, भारत जोड़ो यात्रा से मिशन 2023 की तैयारी

उज्जैन।मंदिरों की नगरी उज्जैन नवंबर में दो बड़े आयोजन का साक्षी बन सकता है। दरअसल दो ऐसे आयोजन प्रस्तावित है, जिसे 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी या शंखनाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश में सवा साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी 5 बार मप्र के दौरे पर आ सकते हैं। राज्य सरकार ने मिशन 2023 के लिए पीएम के आगमन के हिसाब से 5 मेगा प्रोजेक्ट की रणनीति बनाई है। इसमें महाकाल वन विस्तारित मेगा प्रोजेक्टस भी शामिल है।

700 करोड़ के महाकाल मंदिर का प्रोजेक्ट पूरा होने पर उज्जैन में बड़ा आयोजन होगा। इससे मालवा-निमाड़ कवर होगा। मप्र में विकास के कई प्रोजेक्ट सालभर में पूरे हो जाएंगे। इनके पूरे होने पर बड़े कार्यक्रम में मोदी को बुलाया जाएगा।

कांग्रेस बना रही मेगा-शो का प्लान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। इस यात्रा की मेगा-शो की तरह प्लानिंग की जा रही है।

इस हिसाब से कांग्रेस द्वारा जो तैयारी है, उसके अनुसार राहुल उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे और यहीं से कांग्रेस विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी।

कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हो रही यात्रा का उज्जैन आगमन बुरहानपुर आदिवासी बहुल जिलों झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, धार इंदौर से होकर होगा।

यात्रा यहां से खंडवा, इंदौर, उज्जैन होते हुए आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से राजस्थान के कोटा जिले में जाएगी। यात्रा मप्र के विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

Related Articles