Advertisement

उज्जैन : सिख समाजजनों ने 45 मिनट घरों में जपजी का पाठ किया

सात कठिन परीक्षाएं पास की थी गुरु अंगद देव ने

 

Advertisement

उज्जैन। गुरु अंगद देव का प्रकाश पर्व सिख समाज द्वारा घरों में रहकर मनाया गया। समाजजनों ने 45 मिनट तक घरों पर जपजी का पाठ किया। इसके बाद अरदास की गई। एसएस नारंग ने बताया कि गुरु अंगद देव ने सात कठिन परीक्षाएं पास की थी, इसके बाद उन्हें गुरुनानक देव ने अपना उत्तराधिकारी बनाया और गुरुगादी सौंप दी थी। उज्जैन में पांच हजार से ज्यादा सिख समाज के लोगों ने पाठ घरों में रहकर किया।
छह गुरुद्वारे हैं उज्जैन में : सिख समाज के उज्जैन में छह गुरुद्वारे हैं। जहां गुरुग्रंथ साहब का पाठ किया जाता है। प्रदेश के सिख समाज में उज्जैन का विशेष महत्व हैं। क्योंकि यहां 15वीं शताब्दी में सिख समाज के संस्थापक गुरु नानक देव उज्जैन आए थे। इमली के पेड के नीचे उन्होंने शबद सुनाया था। वहीं गुरु नानक देव जी के नाम से उज्जैन के शिप्रा तट पर एक विशाल गुरुद्वारा बनाया गया है। इसका नाम गुरुनानक घाट रखा गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें