उज्जैन:अबिका होटल में क्रिकेट का सट्टा पकड़ाया, दो गिरफ्तार…

दो बदमाश कमरे में बैठकर कर रहे थे ऑनलाइन बुकिंग
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन।फाजलपुरा स्थित होटल अबिका में किराये पर कमरा बुक कराने के बाद दो युवकों द्वारा क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद होटल में दबिश देकर यहां से दो युवकों को लेपटॉप, मोबाइल, नगदी रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि देर रात होटल अबिका के रूम नंबर 412 में दबिश दी गई। यहां मौजूद विवेक जैन पिता दिलीप जैन 30 वर्ष निवासी दानीगेट और रविन्द्र कुमार सलूजा पिता गुलजारीलाल सलूजा 44 वर्ष निवासी महानंदा नगर द्वारा लेपटॉप, इंटरनेट और मोबाइल के उपयोग से कैरेबियन क्रिकेट लीग पर सट्टा किया जा रहा था। दोनों को गिरफ्तार कर कमरे से एक लेपटॉप, चार मोबाइल, 4 हजार रुपये नकद बरामद किये। पुलिस ने बताया कि लेपटॉप में सट्टे के हिसाब की जानकारी निकाल रहे हैं। दोनों युवक दो दिन से होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। होटल मैनेजर को भी थाने बुलाकर पूछताछ की जायेगी।










