Advertisement

उज्जैन:पैरोल पर आये बदमाश ने दिया इस वारदात को अंजाम

घायल की जेल में हुई थी दोस्ती, आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

Advertisement

उज्जैन। नामदारपुरा में रहने वाले युवक पर पिछले दिनों खाचरौद थाना क्षेत्र में दोस्त ने चाकू से प्राणघातक हमला कर लूट को अंजाम दिया था। खाचरौद पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

टीआई रविन्द्र यादव ने बताया कि रिषभ पांचाल निवासी नामदारपुरा प्राणघातक हमले के मामले में केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ में बंद था वहीं पर हत्या के मामले में सजा काट रहे बड़वई ग्राम अंबोदिया के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी।

Advertisement

रिषभ काम के सिलसिले में खाचरौद आया जहां से लौटते समय जेल के दोस्त ने नागदा रोड़ पर चाकू से प्राणघातक हमला कर मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिये थे। रिषभ का इंदौर में उपचार जारी है वहीं लूट को अंजाम देने वाला बदमाश अब तक फरार है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें