Advertisement

उज्जैन:फ्लू ओपीडी में कोरोना जांच के लिए लग रही है लोगों की लाइन…

सेंट जेवियर स्कूल में बनी फ्लू ओपीडी में कर रहे घंटों इंतजार…

Advertisement

उज्जैन। कोरोना संक्रमण जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे शहर के फ्लू ओपीडी में कोरोना की जांच कराने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार सुबह 11 बजे फ्रीगंज घास मंडी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में बनी फ्लू ओपीडी में लोग जांच कराने के लिए कतार में लगे रहे। एक व्यक्ति को कोरोना जांच में करीब आधे घण्टे का समय लग रहा था। गौरतलब है कि शहर में प्रतिदिन सामने आ रहे संक्रमित मरीजों की संख्या 300 के पार पहुंचने से जहां स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है, वहीं फ्लू ओपीडी के बाहर दिखाई दे रही संदिग्ध मरीजों की लाइन भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढऩे का इशारा कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें