Advertisement

उज्जैन:रंगे हाथों पकड़ाये बदमाश से नहीं मिली सोने की चेन

उज्जैन।महाकालेश्वर की शाही सवारी के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों द्वारा लोगों के गले से सोने की चेन उड़ाने की वारदातें की गईं। महाकाल पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन उससे अब तक चेन बरामद नहीं हो पाई है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गौरव पिता दिनेश सेन 33 वर्ष निवासी आराधना नगर एरोड्रम इंदौर के गले से गुदरी चौराहा डेयरी के पास अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन चोरी कर ली।

इसी प्रकार प्रशांत पिता अर्जुन सिंह निवासी रेल बाजार केन्ट कानपुर के गले से रामानुजकोट रामघाट मार्ग से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन चोरी की।

Advertisement

प्रशांत सिंह ने चोर को रंगे हाथों पकड़ा और महाकाल पुलिस के सुपुर्द किया। टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि पकड़ाया बदमाश अलवर राजस्थान का रहने वाला है।

तलाशी और पूछताछ में उसके पास से सोने की चेन बरामद नहीं हो पाई है। अन्य संदिग्धों की धरपकड़ की गई है जिनसे पूछताछ जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें