Advertisement

उज्जैन:लापता किशोरी महू रोड से मिली

प्रेमी पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज

Advertisement

उज्जैन।1 अप्रैल को परिजनों को अप्रैलफूल बनाकर घर से भागी किशोरी को चिमनगंज पुलिस ने महू रोड से प्रेमी के साथ पकड़ा और मेडिकल कराने के बाद प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का केस बढ़ाकर जेल पहुंचाया है।

पुलिस ने बताया कि कानीपुरा रोड पर रहने वाली किशोरी 1 अप्रैल को घर पर बिना बताये कहीं चली गई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर उसके अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू की गई।

Advertisement

मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी प्रेमी के साथ महू रोड पर किराये के मकान में रह रही है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर किशोरी और उसके प्रेमी रोहित भील को पकड़ा व थाने लाकर पूछताछ की जिसमें रोहित ने पुलिस को बताया कि घर से भागने के बाद दोनों खंडवा, अकोला, महाराष्ट्र घूमने गये वहां से लौटकर महू रोड पर आकर रहने लगे।

रोहित भील मजदूरी करने लगा। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद रोहित के खिलाफ 376 का केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें