एसआईआर: उज्जैन में 85 फीसदी काम पूरा

उज्जैन उत्तर-दक्षिण के नो मैपिंग वाले वोटर बने परेशानी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दो नोटिस के बाद भी नहीं आ रहे, 14 तक पूरा करना है काम
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची दुरुस्त करने का काम उज्जैन जिले में अंतिम दौर में पहुंच गया है। उज्जैन उत्तर और दक्षिण विधानसभा के नो मैपिंग से बचे करीब 13 हजार वोटर को छोड़ दे तो शेष पांच विधानसभा में काम करीब-करीब पूरा हो गया है। नो-मैपिंग से बचे करीब 48 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की जा रही है।
बडऩगर, महिदपुर, तराना, घट्टिया और नागदा-खाचरौद मेंं तो सुनवाई करीब-करीब पूरी हो गई है लेकिन उज्जैन उत्तर और दक्षिण में यह काम रुक-रुक कर हो रहा है। कार्यालयों में एईआरओ इन विधानसभा के मतदाताओं से पहले दौर की सुनवाई पूरी कर चुके हैं, लेकिन दोनों विधानसभा के करीब १३ हजार मतदाता सही दस्तावेज पेश नहीं कर सके हैं। इन्हें दूसरे और तीसरे नोटिस जारी कर सुनवई के लिए बुलाया जा रहा है। 14 फरवरी तक सुनवाई और निराकरण का काम पूरा किया जाना है, इसके चलते दफ्तरों में रोजाना भीड़ बढ़ रही है।
रोज 300 से ज्यादा वोटर्स की सुनवाई…
जिले में एसआईआर के दूसरे चरण में नए फार्म, दावे आपत्तियां और पता संशोधन से जुड़े आवेदन लिए जा रहे हैं। साथ ही नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्पेंसी (नामों में त्रुटियां) वाले मतदाताओं से दस्तावेज मंगाकर सत्यापन किया जा रहा है। स्थिति यह है कि एईआरओ के पास रोजाना 300 मतदाताओं की सुनवाई की जा रही है, ताकि तय समय में प्रक्रिया पूरी हो सके। उज्जैन में एसआईआर का 8५ फीसदी पूरा हो चुका है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी संदीपङ्क्षसह के मुताबिक उज्जैन उत्तर के करीब ५ हजार और दक्षिण के ८ हजार वोटर की सुनवाई का काम जारी है। इनको दूसरे-तीसरे नोटिस जारी कर चुके हैं।
नए नाम जोडऩे का काम चल रहा है
जिन मतदाताओं को नोटिस जारी हुए हैं, उनके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन बीएलओ और एईआरओ कर रहे हैं। नए नाम जोडऩे का काम भी चल रहा है। अब तक 28 हजार नए वोटर ने नाम जुड़वाने के आवेदन किए हैं। 85 फीसदी काम पूरा हो गया है। 14 फरवरी तक प्रोसेस पूरी हो जाएगी। 21 फरवरी को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
संदीप सिंह
उप जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जैन










