Advertisement

कट मारकर कार में रगड़ मारी थी, इंदौरी ड्राइवर को बस में से उतारकर की पिटाई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंदौर-उज्जैन रोड पर बस चलाने वाले ड्राइवरों की आए दिन दूसरे वाहनों को कट मारने की शिकायत मिलती है। रविवार को भी ऐसी ही घटना में उज्जैन के कार चालक ने ड्राइवर को बुरी तरह पीट दिया। रविवार शाम को इंदौर से रवाना होते वक्त रॉयल बस की रगड़ उज्जैन की एक कार में में लग गई थी। जिस पर दोनों वाहनों के ड्राइवर में मामूली कहासुनी हुई। घटना के बाद कार चालक चला गया। रॉयल बस का ड्राइवर संजय पिता श्यामलाल निवासी सांवेर सवारियां लेकर बस से उज्जैन आ रहा था तभी मेघदूत ढाबे के पहले उसी कार चालक ने अपने साथियों के साथ बस रुकवाकर ड्राइवर संजय को उतारा और बुरी तरह पीट दिया। घायल संजय का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने कायमी की है।

Advertisement

दुकान पर काम करना है तो हफ्ता दो, 3 पर केस

उज्जैन। श्री महाकाल मंदिर क्षेत्र में फूल-प्रसाद का व्यवसाय करने वाले दुकानदारों से अवैध रूप से हफ्ता वसूली हो रही है। आए दिन वसूली को लेकर लोगों को पीटा जा रहा है। ऐसे ही एक मारपीट मामले में महाकाल पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महाकाल पुलिस के अनुसार, गोपाल (21) पिता राजेश रायकवार, निवासी राजीव रत्न कालोनी, महाकाल मंदिर क्षेत्र में स्थित एक फूल-प्रसाद की दुकान पर काम करता है। रविवार को जब गोपाल कोट मोहल्ला क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे प्रिंस, रोहन और उनके एक अन्य साथी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गोपाल से कहा कि अगर उसे मंदिर क्षेत्र में दुकान पर काम करना है, तो उन्हें हर हफ्ते 500 रुपये का हफ्ता देना होगा। गोपाल के इंकार करने पर तीनों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। जब आसपास के लोग इक_ा होने लगे, तो आरोपी उसे धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने गोपाल की शिकायत पर आरोपी प्रिंस, रोहन और उनके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें