Advertisement

कोविड टीके प्रिकॉशन डोज निशुल्क लगाया जायेगा

उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में पात्र नागरिकों को कोविड-19 टीके का प्रिकॉशन डोज निशुल्क दिया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि नजदीकी टीकाकरण सेंटर पर जाकर तीसरा डोज अवश्य लगवाएं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. केसी परमार ने बताया जिले में जिन शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में कोविड टीके का प्रीकॉशन डोज निशुल्क दिया जायेगा, वे स्वास्थ्य संस्थाएं हैं-

Advertisement

मातृ एवं शिशु चिकित्सालय चरक भवन, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर, सिविल अस्पताल माधव नगर, सेंट मेरी स्कूल, सिविल अस्पताल जीवाजीगंज, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरवगढ़, पंथपिपलई, चिंतामन जवासिया, ताजपुर, सिविल अस्पताल खाचरौद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावदा, उन्हेल, सिविल अस्पताल नागदा, महिदपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झारड़ा, महिदपुर रोड, खेड़ा खजुरिया, इंगोरिया, सिविल अस्पताल बडऩगर, उप स्वास्थ्य केन्द्र आमला, रामगढ़ बस्ती बडऩगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तराना, माकड़ोन एवं ढाबलाहर्दू है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें