क्या बार-बार चाय पीना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है?

क्या आप भी चाय के शौकिन है। बार-बार चाय पीना आपको पसंद है, तो आपको इसके अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जरूर जानना चाहिए। क्योंकि जो लोग चाय के शौकीन हैं, उनका मानना है कि चाय दिनभर की थकान मिटाने में काफी मददगार साबित होती है। लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से चाय का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता है, तो आइए जानते है चाय के ज्यादा सेवन से क्या नुकसान होते हैं।
चाय पीने के नुकसान
जो लोग ज्यादा चाय पीते हैं उन्हें आगे बताये गए चाय पीने से होने वाले नुकसान जरूर पढ़ना चाहिए।
1. नींद में दखल और मूत्रवर्धक प्रभाव
चाय आपकी नींद को खराब कर सकती हैं क्योंकि चाय में कैफीन ज्यादा होता हैं। जिससे की हल्का मूत्रवर्धक प्रभाव हो सकता हैं। जिससे आपको नींद में से उठकर मूत्र त्याग के लिए जाना पड़ता हैं जो आपकी नींद में दखल का कारण बन सकता हैं इसलिए ज्यादा चाय पिने से बचे।
2. चिंता और बेचैनी
यदि कैफीन का ज्यादा सेवन किया जाये तो चिंता और बेचैनी हो सकती हैं और चाय में तो प्राकृतिक रूप से कैफीन होता हैं। जितनी देर चाय को उबाला जाता हैं उसमें कैफीन उतना ही ज्यादा हो जाता हैं।
3. पीले दांत
यह आपके दांतो की खूबसूरती को खराब कर सकती हैं। चाय में मौजूद एसिड और टैनिन से दांत पीले होने लगते हैं। ज्यादा चाय पीने से धीरे-धीरे आपके दांत बहुत ज्यादा पीले हो जाते हैं।
4. कब्ज की परेशानी
बहुत से लोगों का ऐसा मानना होता हैं की चाय पीने से उन्हें मल त्याग में आसानी होगी लेकिन ऐसा नहीं हैं। ज्यादा चाय से कब्ज की शिकायत हो सकती हैं। चाय में थियोफिलाइन रसायन होता हैं जो पाचन के दौरान निर्जलीकरण उत्पन्न कर सकता हैं जो कब्ज का कारण बनता हैं। अधिक चाय आपको निर्जलित कर सकती हैं।
5. जी मिचलाना
यदि खाली पेट या ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन किया जाए तो इससे मतली हो सकती हैं क्योंकि चाय में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जिससे मतली होने लगती हैं। चाय में मौजूद टैनिन की कसैले प्रकृति पाचन ऊतक को परेशान कर सकती हैं ।जिससे मतली या पेट दर्द की समस्या होती हैं।
6. सूजन
कैफीन से कुछ लोगों को सूजन भी हो जाती हैं यदि आपने ज्यादा चाय पी हैं तो आपको सूजन हो सकती हैं। अधिक चाय निर्जलीकरण का कारण बन सकती हैं। जिसकी वजह से आपको फूला हुआ महसूस होने लगता हैं और शरीर में सूजन पैदा हो जाती हैं।
7. प्रोस्टेट कैंसर
एक अध्ययन के अनुसार यह पता चला हैं की जिन पुरुषों द्वारा ज्यादा चाय पी जाती हैं उनमें प्रोस्टेट कैंसर का खतरा ज्यादा हो जाता हैं। यह ज्यादा चाय पीने के सबसे बुरे दुष्प्रभाव में से एक हैं। यदि आप भी ज्यादा चाय पीते हैं तो आज से बंद कर दें नहीं तो आपको भी इस दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ सकता हैं।
8. पेट में जलन
चाय में मौजूद कैफीन पहले से मौजूद एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को और भी ज्यादा बढ़ा देता हैं। इससे पेट में अम्ल की मात्रा बढ़ जाती हैं। जिससे अम्लीय पेट की सामग्री आसानी से अन्नप्रणाली में प्रवाहित हो जाती हैं। कैफीन से पेट के एसिड उत्पादन में वृद्धि भी होती हैं।
यह भी पढ़ें: लाल सफेद और नीले फूड का रहस्य जो बचाएगा हार्ट अटैक
चाय छोड़ने के आसान उपाय :
यदि आप देखते हैं कि आपकी चाय की आदत आपको चिड़चिड़ापन या घबराहट महसूस करवा रही है, तो यह एक संकेत हो सकता है कि अब आपको अपनी चाय पीने की आदत को कंट्रोल करने की जरूरत है।
धीरे-धीरे कम करें
एकदम से चाय छोड़ने के बजाय प्रतिदिन की खपत में से आधा कप कम करती जाएं। आप सप्ताह भर में ही इसके बेहतर परिणाम देख पाएंगी। एकदम से चाय बिल्कुल बंद करने की कोशिश आपको विदड्रॉल सिम्पटम्स की ओर धकेल सकती है।
पर्याप्त नींद लें
जब आप चाय छोड़ने की कोशिश करती हैं, तो आप थकान, फोकस की कमी या खराब याददाश्त के लक्षणों का सामना कर सकती हैं। इनसे बचने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी जाती है। ज्यादातर महिलाएं ज्यादा काम करने या देर रात जागने के लिए भी चाय का सहारा लेती हैं। इसकी बजाए चाय को कम करें और अपने शरीर को जरूरी आराम दें।
पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पिएं
एन.सी.बी.आई. के शोध के अनुसार, अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने के लिए कैफीनयुक्त पेय को उतनी ही मात्रा में गैर-कैफीनयुक्त पेय पदार्थों से बदलें। ये आपके सिर दर्द, थकान, या चाय की लालसा में चक्कर आने के जोखिम को कम कर सकता है।
हर्बल चाय
आप कैफीन मुक्त हर्बल चाय चुनने पर भी विचार कर सकते हैं। हर्बल चाय को सच्ची चाय नहीं माना जाता है क्योंकि वे कैमेलिया साइनेंसिस संयंत्र से प्राप्त नहीं होती हैं। यह विभिन्न प्रकार के कैफीन मुक्त अवयवों से बनी होती हैं, जैसे फूल, जड़ी-बूटियां और फल।









