Advertisement

गोल्डन टेम्पल मेल के टर्मिनल में अस्थायी बदलाव की अवधि बढ़ाई

उज्जैन। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से गुजरने वाली गोल्डन टेम्पल मेल के टर्मिनल से संबंधित अस्थायी परिचालन व्यवस्था को अगले छह माह तक जारी रखा जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया ट्रेन संख्या 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल 17 अगस्त तक मुंबई सेंट्रल की जगह पर बांद्रा टर्मिनस से ही ओरिजिनेट होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इसी तरह ट्रेन संख्या 12904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल 15 अगस्त तक मुंबई सेंट्रल के स्थान पर बांद्रा टर्मिनस पर ही टर्मिनेट होगी। उन्होंने पैसेंजरों से अनुरोध किया कि इन व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में जानकारी के लिए यात्री यात्री वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review