Advertisement

चिंतामण गणेश की तीसरी जत्रा, नई उपज की पोटली लेकर पहुंचे किसान

उज्जैन। चैत्र माह में भगवान चिंतामण गणेश की तीसरा जत्रा पर बुधवार को श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ रही। अलसुबह 4 बजे मंदिर के पट खुले और भगवान का अभिषेक-पूजन कर विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद भक्तों के लिए दर्शन की शुरुआत हुई। इस दौरान नवविवाहित जोड़ों के साथ बड़ी संख्या में किसान भी पहुंचे जिन्होंने अपने नई उपज को भगवान को अर्पित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मंदिर के आसपास के 100 किलोमीटर के दायरे तक के किसान बुधवार सुबह गेहूं की पोटलियां लेकर भगवान के दर्शन करने आए। चंद घंटों में यहां डेढ़ से दो ट्राली गेहूं एकत्रित हो गया। दोपहर तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर चुके थे। यह सिलसिला देर रात तक चलेगा। इस बार चैत्र माह में पांच जत्राओं होंगी। चौथी जत्रा 25 मार्च को होगी।

 

Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

Advertisement

Related Articles

Write a review