जंगल में फरारी काट रहे बदमाश पकड़ाए

इंदौर। बडग़ोंदा पुलिस ने वन अमले पर हमला करने वाले दो फरार बदमाशों को जंगलों से पकड़ा है। 3 साल से उनकी तलाश जारी थी। बडगोंदा पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम महेश पिता ज्ञानसिंह गिनावा और मनोज पिता रामेश्वर नया निवासी रामपुरिया बडगोंदा है।

Advertisement
आरोपी महेश के खिलाफ 15 केस दर्ज है। एएसपी महू रूपेश द्विवेदी के अनुसार आरोपी महेश का न्यायालय से स्थाई वारंट भी जारी था। तीन साल पहले वन अमले पर हमला करने के बाद से वह फरार चल रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को चोरल डैम के पास जंगल में पकड़ा गया है। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ा तो महेश के पास देसी कट्टा भी मिला है। बताया जा रहा है अन्य जिलों में भी इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं।
Advertisement








