Advertisement

जबर्दस्ती साइट पर डाल रहे थे गिट्टी मुरम, मना किया तो लाठी-डंडे से पीटा

उज्जैन। एक युवक को उसके ही साथियों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। साथी जबर्दस्ती उसकी साइट पर डंपरों में भर-भरकर गिट्टी-मुरम डाल रहे थे जब युवक ने मना किया तो उन्होंने पीट दिया। घायल का नाम पवन पिता पूरालाल जाट निवासी मोरूखेड़ी, मक्सी रोड है। उसने बताया कि नॉलेज सिटी में उसकी साइट चल रही है। जहां वह गिट्टी, मुरम आदि डालता है। शनिवार को पवन की साइट पर अर्पित, कैलाश गौड़ सहित उसके २० साथी जबर्दस्ती गिट्टी-मुरम के डंपर डाल रहे थे। जब पवन ने उसे ऐसा करने से मना किया तो साथियों ने मिलकर पवन को लाठी और डंडों से जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। उसे पैर और अन्य जगह चोट लगी है। फिलहाल वह चरक अस्पताल में भर्ती है।

Advertisement

मक्सी रोड फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आई महिला श्रमिक

उज्जैन। मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी क्षेत्र की पु_ा फैक्ट्री में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां कार्यरत महिला कर्मचारी शकुंला पति रामेश्वर मालवीय काम के दौरान मशीन की चपेट में आ गई जिससे वे गंभीर घायल हो गई। परिजनों के अनुसार शकुंतला रोज की तरह फैक्ट्री में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी मशीन के घूमने वाले हिस्से में उलझ गई। साड़ी खिंचने के कारण वे अनियंत्रित होकर गिर पड़ीं जिससे सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और घायल महिला श्रमिक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन इस कठिन समय में न तो आर्थिक सहयोग कर रहा है और न ही इलाज का खर्च उठाने को तैयार है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें