Advertisement

जमीन कब्जे के विवाद में महिला ने जहर खाया

बेटा बोला… गांव से निकलने की धमकी मिली, नहीं तो तुम लोगों का मर्डर कर देंगे

Advertisement

उज्जैन। जमीन कब्जे के विवाद में एक परिवार पर पड़ोसियों ने पत्थरों से हमला कर दिया। घबराई महिला ने जहर खा लिया जिसे उसके बेटे ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बबीताबाई पति रामसिंह 45 वर्ष निवासी नेपानिया गोयल को सुबह उसका बेटा कपिल कुशवाह जहर खाने पर गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कराया। कपिल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले राकेश, मुकेश, प्रकाश, मिथुन, वर्दीबाई पति लक्ष्मण और अन्य परिजनों ने जमीन पर कब्जे के विवाद में सुबह पत्थरों से हमला कर दिया था जिससे घबराकर मां ने जहर खा लिया।

Advertisement

कपिल के अनुसार हमलावर भू माफिया हैं उन्होंने गांव से निकलने की धमकी दी है साथ ही कहा कि यदि गांव में लौटकर आये तो परिवार की हत्या कर देंगे जिसकी सूचना घट्टिया पुलिस को दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें