जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के ट्रक पर आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकवादियों ने सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला किया। हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं। यहां लगातार गोलीबारी भी हो रही है। एक महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला था।

सूत्रों के मुताबिक, यह हमला डेरा की गली (डीकेजी) नाम के इलाके में हुआ है। इस इलाके के पास ही बुधवार रात सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। अभियान में शामिल सुरक्षाबलों से सेना का कॉन्टैक्ट आज हो पाया, जिसके बाद अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा गया।
पुंछ के ही सुरनकोट इलाके में 19-20 दिसंबर की दरम्यानी रात एक पुलिस शिविर में ब्लास्ट हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार (20 जनवरी) को इस घटना की जानकारी दी। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पुलिस कैंप में खड़े कई वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।









