Advertisement

थलापति विजय के बेटे की पहली फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज डेट आउट

साउथ सिनेमा के चर्चित चेहरे और तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय सी जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली डायरेक्टेड फिल्म ‘सिग्मा’ को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म बड़े पर्दे पर इसी साल जुलाई के आखिर में दस्तक देने वाली है।

 

Advertisement

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी ‘सिग्मा’

संदीप किशन स्टारर फिल्म ‘सिग्मा’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार किया गया है। फिलहाल फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और जल्द ही इसे सेंसर बोर्ड के पास भेजे जाने की तैयारी चल रही है। मेकर्स इसे एक दमदार हीस्ट थ्रिलर फिल्म बता रहे हैं।

पहली फिल्म में दिखेगा एक्शन और ट्रेजर हंट

जेसन संजय ने हाल ही में फिल्म को लेकर बताया कि उनकी पहली निर्देशित मूवी में एक्शन, कॉमेडी और ट्रेजर-हंट का रोमांच देखने को मिलेगा। रिलीज किए गए टीजर में संदीप किशन एक खास मिशन पर निकले नजर आए हैं, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Advertisement

फिल्म में नजर आएंगे कई चर्चित कलाकार

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी मजबूत मानी जा रही है। संदीप किशन के साथ इसमें फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अंबु थासन, योग जपी, मगलक्ष्मी, शीला राजकुमार, कमलेश और किरण कोंडा जैसे कलाकार दिखाई देंगे। वहीं कहानी को और बेहतर बनाने के लिए एक्स्ट्रा स्क्रिप्ट राइटर्स की टीम भी जोड़ी गई है।

कई जगहों पर हुई फिल्म की शूटिंग

‘सिग्मा’ की शूटिंग चेन्नई, थाईलैंड, थलाकोना और सलेम जैसी कई लोकेशंस पर पूरी की जा चुकी है। फिल्म का म्यूजिक थमन एस ने तैयार किया है। अब दर्शकों की नजरें इसके सेंसर सर्टिफिकेट और ट्रेलर रिलीज पर टिकी हुई हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें