Advertisement

दशहरा मैदान पर हुआ मुख्य समारोह, सुबह से गूंज रहे आजादी के तराने…

रिमझिम फुहारों के बीच स्वाधीनता का जश्न

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

अनुशासन के साथ संस्कृति की प्रस्तुति

Advertisement

उज्जैन।आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में स्वतंत्रता की ७५वीं वर्षगांठ आज उत्साह से मनाई जा रही है। सुबह में रिमझिम फुहारों के बीच तिरंगा फहराया गया। सार्वजनिक स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया जा रहा है। शहर में सुबह से ही देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं।

आज सुबह स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर हुआ। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। बैंड पर राष्ट्रीय धुन व मध्य प्रदेश गान हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया गया। विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। नन्हें बच्चे सैनिक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। उल्लेखनीय कार्य करने वालों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष, संभाग आयुक्त संदीप यादव, कलेक्टर आशीषङ्क्षसह, एसएसपी सत्येेंद्रकुमार शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। संचालन शैलेंद्र व्यास ने किया।

बरसात से बचने के लिए फ्लेक्स का सहारा…

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने का लोग प्रयास करते रहे। स्कूली बच्चों ने इस दौरान बैनर सिर ओढ़ लिया।

कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुुंचे थे। सुबह में स्कूल जाने वाले बच्चों के हाथों में तिरंगा ध्वज भी था। सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दिए जा रहे थे।

कृषि उपज मंडी में तिरंगा फहराया: आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में भारसाधक अधिकारी एवं अपर कलेक्टर अविप्रसाद ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मंडी सचिव उमेश शर्मा सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

प्राधिकरण कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

उज्जैन। विकास प्राधिकरण कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशीष पाठक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जनसंपर्क अधिकारी शरद बर्वे ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद कर्मचारियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया।

पाठक ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं सभी से आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आव्हान किया। अधीक्षण यंत्री आर.सी.वर्मा, कार्यपालन यंत्री के.सी. पाटीदार, सहायक यंत्री पी.के. जोशी, आर.के. ठाकुर, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Write a review