दिल्ली कैपिटल्स बनाया ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर

नई दिल्ली|Indian Premier League 2026 के 35वें मुकाबले में Delhi Capitals ने Punjab Kings के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 264/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया| 264/2 का यह स्कोर Delhi Capitals का आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा टोटल है।

केएल राहुल की ऐतिहासिक पारी
KL Rahul ने इस मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों पर नाबाद 152* रन बनाए। उनकी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।इसके साथ ही राहुल आईपीएल इतिहास में 150+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।Nitish Rana ने भी 44 गेंदों में 91 रन की शानदार पारी खेली।दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी हुई, जो आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।यह रिकॉर्ड अब भी Virat Kohli और AB de Villiers (229 रन) के नाम है।
पंजाब के गेंदबाज रहे बेअसर
Arshdeep Singh और Xavier Bartlett को एक-एक विकेट मिला, लेकिन दोनों महंगे साबित हुए। वहीं Yuzvendra Chahal भी कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके।









