Advertisement

नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास,पक्ष में 129 वोट

बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम रहा. नीतीश सरकार ने विधानसभा में पेश विश्वास मत में जीत हासिल कर ली है. एनडीए के पक्ष में कुल 129 वोट पड़े हैं.

Advertisement

इस बीच विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया था. इससे पहले पटना में सियासी उठापटक देखने को मिली. आरजेडी, कांग्रेस समेत महागठबंधन में शामिल सभी विधायकों को पटना में तेजस्वी आवास पर रोका गया था, वहीं बीजेपी-जेडीयू विधायकों को चाणक्य होटल और पाटलिपुत्र होटल में रखा गया था.

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें है. बहुमत का आंकड़ा 122 है, जबकि NDA के पास 128 विधानसभा सदस्य हैं. जिसमें बीजेपी के पास 78 सीटें, JDU के पास 45 सीटें, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के पास 4 सीटें और एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह भी साथ हैं. जबकि विपक्ष के पास 114 विधायक हैं. इसमें आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, सीपीआई (एमएल) के 12, सीपीआई (एम) के 2, सीपीआई के 2 विधायक हैं.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें