Advertisement

पीथमपुर में बड़ा हादसा, 3 की मौत

धार के पीथमपुर सेक्टर 3 में स्थित हेटिक इंडिया फर्नीचर फिटिंग हार्डवेयर कंपनी में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

 

Advertisement

धार डीएसपी ने बताया कि कंपनी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सिंटेक्स की 10000 लीटर की टंकी में पहले एक युवक सफाई करने उतारा था। जब वह वापस नहीं लौटा तो दो लोग ओर उतरे, लेकिन वह भी वापस नहीं आए। फिर तीनों को घायल अवस्था में मंगलवार देर शाम निकाला गया।

पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगाI घटनास्थल का मुआयना कर जांच की जा रही है। शैलेंद्र पिता उमेद सिंह धाकड़ उम्र 25 वर्ष निवासी विजयपुर जिला श्योपुर, 2- अरविंद पिता अमृत लाल पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश, 3- अनिल पिता शिव सिंह जमरे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम भामी जिला बड़वानी की मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें