Advertisement

प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े

मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक इजाफे का ऐलान किया है। 20 मार्च 2026 से ‘स्पीड/पावर’ प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में ₹2.09 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

Advertisement

 भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के ‘स्पीड’, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के ‘पावर’ और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के ‘XP95’ पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर प्रीमियम पेट्रोल के दाम अब 113.77 रुपए हो गए हैं।

हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल साधारण पेट्रोल (रेगुलर पेट्रोल) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनियों द्वारा प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में यह वृद्धि ऐसे समय पर की गई है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इससे आने वाले समय में ईंधन की कीमतों पर और असर पड़ सकता है।

Advertisement

भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एवं तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा है कि पेट्रोल और डीज़ल का प्राइस डीरेगुलेट हो गया है। अभी पेट्रोल और डीजल का प्राइस नहीं बढ़ा है। सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल का प्राइस बढ़ा है। शर्मा ने कहा कि प्रीमियम पेट्रोल, कुल पेट्रोल का मुश्किल से 2-4 प्रतिशत ही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें