बंगाल में अब भाजपा राज, सुवेंदु बने मुख्यमंत्री

ऐतिहासिक दिन…. जनसंघ के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ साकार

पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री शाह, रक्षामंत्री ङ्क्षसह सहित एनडीए राज्यों के सीएम भी पहुंचे
लोगों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारेे
कोलकाता, एजेंसी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था, शनिवार को वह बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही पूरा हो गया। यह दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम सुवेंदु अधिकारी सहित दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निषिथ प्रमाणिक को राज्यपाल आरएन रवि ने शपथ दिलाई। इस मौके के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा शासित और एनडीए शासित राज्यों के सीएम भी बने।
बांग्ला में ली शपथ
अधिकारी और उनके साथियों ने बांग्ला में शपथ ली।
सुवेंदु ने केसरिया कुर्ते, सफेद पायजामा पहन रखा था।
जय श्रीराम के जयकारे पूरे समय गूंजते रहे। लोगों में उत्साह था।
प्रमाणिक ने शाह का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
कौन हैं माखनलाल जिनके मोदी ने पैर छुए
शपथ ग्रहण से पहले मंच पर पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में जनसंघ के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार को सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। 1952 में सरकार को कश्मीर में उस आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जब वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ भारतीय तिरंगा फहराने गए थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी पहुंचे…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम से भी मुलाकात की।









