Advertisement

बाथरूम की दीवार फांदकर 17 वर्षीय किशोरी से रेप

रतलाम। रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक शादीशुदा पड़ोसी ने नहाते समय बाथरूम की दीवार फांदकर किशोरी के साथ ज्यादती की और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीडि़ता चुप रही और आरोपी करीब 5 महीने (23 दिसंबर 2025 से 20 अप्रैल 2026 के बीच) तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद रविवार रात परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

Advertisement

पीडि़ता ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि उसने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उसका परिवार गांव में किराए के मकान में रहता है। पड़ोस में ही आरोपी राजेश (पिता रामगिरी)भी किराए से रहता है। दोनों घरों के बाथरूम अगल-बगल हैं और उनकी दीवार एक ही है। करीब पांच महीने पहले आरोपी राजेश ने किशोरी को मिलने बुलाया था, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद जब पीडि़ता नहाने गई, तो आरोपी दीवार कूदकर बाथरूम में आ गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

आरोपी ने घटना के बाद किशोरी को डराया-धमकाया। पुलिस को दिए बयान में पीडि़ता ने बताया, उसने मुझसे कहा कि अगर यह बात किसी को बताई, तो वह मुझे जान से खत्म कर देगा और गांव में बदनाम कर देगा। धमकियों और बदनामी के डर के कारण मैंने यह बात किसी को नहीं बताई। मेरे इसी डर का फायदा उठाते हुए राजेश ने कई बार बाथरूम के अंदर आकर मेरे साथ गलत काम किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें