किसान के मकान में लगाई आग, गर्भवती भैंस ने तोड़ा दम

दो दिन पहले गाली देने की बात पर हुआ था विवाद
उज्जैन। दो दिन पहले गाली देने की बात पर हुए विवाद के बाद बीती रात उंडासा में रहने वाले एक किसान के मकान में आग लगा दी गई। हादसे में एक गर्भवती भैंस ने दम तोड़ दिया। दो फायर फाइटर ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीडि़त किसान का नाम विकास मालवीय है।
28 साल के विकास का आरोप है कि दो दिन पहले उसका गांव के ही अंबे माता मंदिर पर गाली-गलौच नहीं करने की बात पर कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। तब डमरू डागर, भावेश, विष्णु और श्याम ने चाकू मारने की धमकी दी थी। पीडि़त का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उसके घर में आग लगाई है।इसके चपेट में आने से बाड़े में बंधी गर्भवती भैस की मौत हो गई।उसने कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मसला जांच में लिया है। कारणों का पता लगाया जा रहा है।









