Popup Image
Advertisement

मध्‍य प्रदेश चुनाव : BJP ने की चुनाव प्रबंधन सम‍िति की घोषणा

CM शिवराज और सिंधिया सहित 21 को बनाया सदस्‍य

Advertisement

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव को अब ज्‍यादा वक्‍त नहीं रह गया है. राज्‍य में इसी साल चुनाव होने हैं, जिसे लेकर भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है. राज्‍य में अपनी सत्ता बचाने के लिए पार्टी लगातार चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है. भाजपा ने मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है. इस समिति का संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया गया है. वहीं इसके सदस्‍यों में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के आला नेताओं को शामिल किया गया है.

चुनाव प्रबंधन समिति में सीनियर नेताओं समेत कुल 21 नेताओं को शामिल किया गया है। इसके साथ-साथ पार्टी ने इसमें 5 आमंत्रित को भी शामिल किया है। घोषणा पत्र समिति में बीजेपी ने अजय विश्नोई को भी शामिल किया है। अजय विश्नोई कई बार अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान दे चुके हैं।

Advertisement

प्रबंधन समिति में कौन-कौन

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य, राकेश सिंह, अजय विश्नोई, गजेन्द्र पटेल, रामपाल सिंह, प्रदीप लारिया, भूपेन्द्र सिंह, सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट, गोविन्द सिंह, गणेश सिंह, नारायण सिंह कुशवाह, उमाशंकर गुप्ता, हेमंत खंडेलवाल को शामिल किया गया है। वहीं, आमंत्रित सदस्यों में शिवप्रकाश, भूपेन्द्र यादव, अश्विनी बैष्णव, मुरलीधर राव और हितानंद को शामिल किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें