Advertisement

मालगोदाम के पास निगम कर्मियों से उलझे ठेला संचालक, आरोपियों को जेल भेजा

उज्जैन। मुख्य मार्गों को व्यवस्थित करने के लिए मंगलवार को नगर निगम द्वारा चलाई गई अतिक्रमण विरोधी मुहिम के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। देवासगेट से इंदौरगेट के बीच सड़क किनारे से ठेले और दुकानें हटाने गई टीम के साथ तीन युवकों ने अभद्रता करते हुए झूमाझटकी की। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और विवाद करने के मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस के अनुसार, नगर निगम की टीम जब मालगोदाम के समीप पहुंची और सड़कों पर अवैध रूप से लगे ठेलों को हटाना शुरू किया, तो वहां ठेला लगाने वाले शिवम पांडे (27 वर्ष), राज यादव और आजाद नामक युवकों ने विरोध शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि इन युवकों ने निगम कर्मचारी चंचल पंवार के साथ गाली-गलौज की और उनके साथ झूमाझटकी करने लगे।

चंचल पंवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिवम पांडे निवासी अशोक नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisement

चौराहे पर हंगामा करने वाले दो अन्य भी सलाखों के पीछे

अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान देवासगेट चौराहे पर हंगामा करने के एक अन्य मामले में भी पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने शाजापुर निवासी दीपक परमार और कनासिया नाका निवासी संतोष परमार के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर इन दोनों को भी जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review