मेयर एक्शन में

मेयर एक्शन में, पहुंचे नगर निगम मुख्यालय…
उज्जैन। नई नगर सरकार के अस्तित्व में आने के बाद मेयर एक्शन में आ गए है। बुधवार की सुबह कार्यालयीन समय प्रारंभ होते ही। आयुक्त और अन्य अधिकारियों को लेकर निगम मुख्यालय पहुंच गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
एक-एक कक्ष में जाकर कार्यप्रणाली समझी। महापौर मुकेश टटवाल और निगम अध्यक्ष कलावती यादव बुधवार की सुबह नगर निगम मुख्यालय आ गए और आयुक्त को साथ लेकर निगम के प्रत्येक शाखा का भ्रमण किया।
निगमायुक्त अंशुल गुप्ता ने महापौर का शाखा प्रमुखों से परिचय कराने के साथ-साथ वहां के कार्यों की जानकारी दी।
महापौर ने स्टोर शाखा में रखी अनुपयोगी सामग्री को हटाने के निर्देश भी दिए। महापौर ने कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। और कहा नगर निगम परिषद, पार्षद और अधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर कर्मचारियों के साथ है। आवश्यकता इस बात कि है कि हम समन्वय के साथ कार्य करें।














