Popup Image
Advertisement

‘मेरे करण-अर्जुन आ गए’… शादी के 10 साल बाद मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी, जुड़वां बच्चों का किया स्वागत

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर जुड़वां बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं, जिसके बाद फैंस और सितारों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे इंतजार के बाद आई इस खुशखबरी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

Advertisement

दिव्यांका और विवेक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। तस्वीर में दो छोटे बच्चे लाइट ब्लू कपड़ों में नजर आए। पोस्ट के साथ दिव्यांका ने लिखा कि उनका इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है और अब उनकी जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत हो गई है। वहीं विवेक ने मजेदार अंदाज में लिखा, “द बॉयज आ गए… मेरे करण-अर्जुन लौट आए।”

कपल की पोस्ट सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों और फैंस ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। सुरभि ज्योति, युविका चौधरी, जेमी लीवर और हितेन तेजवानी समेत कई कलाकारों ने दोनों को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार इस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।

Advertisement

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की प्रेम कहानी टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट से शुरू हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों करीब आए और फिर जनवरी 2016 में सगाई कर ली। इसके बाद जुलाई 2016 में भोपाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने शादी की थी। अब शादी के एक दशक बाद कपल के घर आई यह दोहरी खुशी उनके फैंस के लिए भी बेहद खास बन गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें