Advertisement

रतलाम में 30 मजदूरों से भरा ओवरलोड ऑटो पलटा, 15 वर्षीय किशोरी की दबने से मौत

अक्षरविश्व न्यूज रतलाम। सैलाना क्षेत्र स्थित सकरावदा में बुधवार सुबह7.30बजे एक ओवरलोड ऑटो पलटने से 15 वर्षीय बालिका की दबकर मौत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ऑटो में क्षमता से अधिक करीब 25 से 30 मजदूर सवार थे। तेज गति और ओवरलोड होने के कारण मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, ऑटो रिक्शा बुधवार सुबह ग्राम फूफीरुंडी से मजदूरों को लेकर सकरावदा होते हुए सैलाना जा रहा था।

Advertisement

सुबह करीब साढ़े सात बजे ऑटो सकरावदा के इमली चौक के पास, पूर्व सरपंच वागजी खराड़ी के घर के सामने एक मोड़ पर पहुंचा। गति अधिक होने और क्षमता से ज्यादा वजन होने के कारण चालक स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर दौड़े और ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे में फूफीरुंडी निवासी 15 वर्षीय कविता (पिता सूरज खराड़ी) की ऑटो के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सैलाना थाना

प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो पर दो दिन पहले ही ओवरलोडिंग को लेकर 15 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की थी।

Advertisement

3 गंभीर घायल सैलाना अस्पताल रेफर
दुर्घटना में कुल 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 3 घायलों को सकरावदा के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय कालीबाई (पति मोहन मईड़ा) और 35 वर्षीय रेखा (पति शंकर खराड़ी) का उपचार सैलाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें