Popup Image
Advertisement

रात में सोने से पहले किन मंत्रों का करें जाप, 5 शक्तिशाली मंत्र

रात का समय मन को शांत करने और दिनभर की थकान को दूर करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि व्यक्तिसोने से पहले कुछ विशेष मंत्रों का जाप करे तो उसे मानसिक शांति, भय से मुक्ति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। नियमित रूप से मंत्र जाप करने से आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है और नींद बेहतर होती है।

Advertisement

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि सही भाव और श्रद्धा के साथ किया गया मंत्र जाप जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। विशेष रूप से रात के समय शांत वातावरण में मंत्रों का उच्चारण अत्यंत लाभकारी माना गया है।

गायत्री मंत्र
ऊँ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।
इस मंत्र का जाप बुद्धि को तेज करता है और मन को शांत करता है। इससे नकारात्मक विचार दूर होते हैं और एकाग्रता बढ़ती है।

Advertisement

महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्ध्ंिा पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्र्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
यह मंत्र भय और असुरक्षा को दूर करने में सहायक माना जाता है। नियमित जाप से मानसिक शक्ति और सुरक्षा का भाव बढ़ता है।

शांति मंत्र
शान्ति: शान्ति: शान्ति:
यह मंत्र मन को गहरी शांति प्रदान करता है और तनाव को कम करता है। इससे नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

Advertisement

मां दुर्गा मंत्र
जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते
यह मंत्र नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करता है और आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है।

सुख-सौभाग्य मंत्र
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम् रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि
इस मंत्र के जाप से जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष के अनुसार यदि व्यक्ति प्रतिदिन रात में इन मंत्रों का श्रद्धा और नियमितता के साथ जाप करे तो उसके जीवन में शांति, सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें