Popup Image
Advertisement

लगातार हार के बाद क्या रुतुराज गायकवाड़ पर उठने लगे सवाल? स्टीफन फ्लेमिंग के बयान ने बढ़ाई चर्चा

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले में मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच निराश हैं. मैच के बाद टीम के प्रदर्शन और रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पर अपनी बात रखी. सनराइजर्स से हार के बाद उन्होंने माना कि कप्तान के रूप में गायकवाड़ को अब भी काफी सुधार करने की जरूरत है. सीएसके की आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को सनराइजर्स से पांच विकेट की हार के कारण करारा झटका लगा है. उसकी टीम अब अगर मगर की कठिन डगर में फंस गई है.

 

Advertisement
सीएसके को अब गुरुवार को न सिर्फ गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच जीतना होगा बल्कि अन्य मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा. कोच ने पिछले तीन सत्र से सीएसके के कप्तान 29 वर्षीय गायकवाड़ के बारे में कहा, ‘‘रुतुराज बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने क्रिकेट जगत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक से कमान संभाली है. इसलिए इसमें थोड़ा समय लगेगा.’’

 

उन्होंने आगे कहा, ‘वह अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहा है और खिलाड़ियों की बीच भी उसके लिए काफी सम्मान है. वह लगातार सीख रहा है और उस पर अच्छी तरह से अमल भी कर रहा है. इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह भविष्य में फ्रेंचाइजी का बेहतरीन कप्तान साबित होगा.’ हालांकि, गायकवाड़ इस सत्र में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं. उनका औसत महज 29 का रहा है. अब तक खेले गए 13 मैचों में उनके बल्ले से केवल दो अर्धशतक ही निकले हैं.

 

Advertisement
कोच ने कहा, ‘हमने टीम में काफी बदलाव किए और हम सत्र की शुरुआत से ही जानते थे कि हम अन्य टीमों की तुलना में थोड़ा पीछे हैं. अच्छी शुरुआत करना बहुत अच्छा होता, लेकिन हमारी शुरुआत खराब रही. लेकिन बाद में हमने अच्छी वापसी की जो वास्तव में संतोषजनक है.’ उन्होंने यह भी कहा कि पिंडली की चोट के कारण एक भी मैच में न खेल पाने के बावजूद डगआउट में उनकी उपस्थिति पूरी टीम के लिए प्रेरणादायी रही है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें