Popup Image
Advertisement

वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री

कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने सोमवार को केरल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने उनके साथ पूरी 20 सदस्यीय कैबिनेट को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Advertisement

यह घटना करीब 64 साल बाद देखने को मिली है, जब किसी मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट ने एक साथ शपथ ली हो। इससे पहले 1962 में कांग्रेस के तीसरे मुख्यमंत्री आर. शंकर ने अपनी पूरी टीम के साथ शपथ ली थी, हालांकि 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के चलते उनकी सरकार गिर गई थी।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी. विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर और विभिन्न कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement

नई कैबिनेट में कुल 14 नए विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। इनमें सीपी जॉन, एन. शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर, वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी. सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश जैसे नाम शामिल हैं।

विधानसभा में कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर नियुक्त किया गया है।आगामी कार्यक्रम के तहत 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि राज्यपाल का नीति संबोधन 29 मई को प्रस्तावित है। वहीं राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें