Advertisement

शिप्रा तट पर दिखा सनातन का वैभव

शिप्रा के तट पर सुरों की बारिश में भीगे श्रोता, नाचो-नाचो पर झूमे…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। शिप्रा तट पर गुरुवार रात सनातन का वैभव दिखाई दिया। हिंदू नववर्ष का जश्न मनाने हजारों लोग पहुंचे। गायक कंपोजर विशाल मिश्रा को सुनने के लिए भारी भीड़ मौजूद थी। ड्रोन और लेजर शो ने अद्भुत समां बांधा। सीएम डॉ. मोहन यादव इस पल के साक्षी बनें। उन्होंने मंच पर विशाल मिश्रा का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

सिंगर विशाल मिश्रा ने दी प्रस्तुति, रात 1 बजे तक मना उत्सव, बोट में बैठकर सीएम ने किया अभिवादन

Advertisement

उज्जैन। विक्रम संवत्सर पर गुरुवार रात एक ओर जहां आसमान से बूंदों की बारिश हुई तो वहीं दूसरी ओर रामघाट पर शिप्रा नदी पर बने तैरते मंच पर बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सुरों की इस बारिश में बड़ी तादाद में पहुंचे शहरवासी भीग गए।

रात करीब 10.30 बजे मंच पर आए विशाल ने ओ भोलेनाथ शंभू… भजन से महाकाल की नगरी में अपनी प्रस्तुति का आगाज किया। इसके बाद राम आएंगे भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात 1 बजे तक चली संगीत और सुरों की जुगलबंदी से सजी इस संध्या में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। पहले वह बोट में बैठे और हाथ हिलाकर शहरवासियों का अभिवादन किया। सीएम डॉ. यादव ने कार्यक्रम में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ का विक्रम पंचांग 2083 और संस्कृति संचालनालय के कला पंचांग आदि का विमोचन किया।

Advertisement

ड्रोन का अद्भुत नजारा, रोशनी से रंगीन आसमान : कार्यक्रम का आकर्षण ड्रोन शो, लेजर शो और आतिशबाजी रही जिसने आकाश को रोशनी और रंगों से भर दिया। रात १० ड्रोन के माध्यम से उज्जैन की अमरगाथा प्रस्तुत की गई। ड्रोन से भगवान शिव, डमरू, सिंहस्थ महाकाल मंदिर आदि की आकृतियां बनाई गईं जिसे देख दर्शक तालियां बजाते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए जो देखते ही देखते बरसने लगे जिससे कुछ देर खलल पड़ा।

चेटीचंड पर टॉवर से निकली वाहन रैली, सीएम ने किया रवाना

उज्जैन। भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर ‘चेटीचंड पर्व’ की खुशियां शुक्रवार को सिंधी समाज में छाई रहीं। सुबह वाहन रैली को टॉवर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां पर पुराने जमाने की अभिनेत्री जयाप्रदा और एक्टर आफताब शिवदासानी के साथ तारक मेहता के उल्टा चश्मा शो के फेम गोली (कुश शाह) भी शामिल हुए। समाज में दिनभर कार्यक्रमों का दौर चलेगा।

Related Articles

Write a review