Advertisement

शिफ्टिंग से परेशान महिला पालक पहुंचीं डीईओ दफ्तर

शासकीय विद्यालय को किया जा रहा दाउदखेड़ी में शिफ्ट

 

Advertisement

दूरी और बच्चियों की उम्र को देखते हुए असंतोष

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सराफा हायर सेकंडरी स्कूल भवन में लग रहे कन्या मिडिल स्कूल महाकाल मैदान को सीएम राइस स्कूल भवन दाउदखेड़ी में शिफ्ट करने से नाराज महिला अभिभावकों ने सोमवार को डीईओ दफ्तर का घेराव कर दिया। इनका कहना था कि मिडिल में पढऩे वाली बालिकाएं छोटी हैं और वह दाउदखेड़ी से कैसे आना-जाना करेंगी। अफसरों ने जब बस का हवाला दिया तो महिला अभिभावकों ने कहा कि बस तो तय समय पर लाना ले जाना करेगी, लेकिन बीच में कुछ हो गया तो क्या होगा। इस सवाल का जवाब अफसर नहीं दे सकें।

Advertisement

दरअसल सराफा गल्र्स हायरसेकंडरी स्कूल में जगह कम पड़ती है। यहां हायर सेकंडरी स्कूल तो लगता ही है, उसके साथ ही कन्या मिडिल स्कूल महाकाल मैदान भी लगता है। सराफा स्कूल में जगह कम होने की वजह से कन्या मिडिल स्कूल को दाउदखेड़ी में तैयार सीएम राइज स्कूल भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। डीईओ दफ्तर के आदेश पर स्कूल को नवीन भवन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

दाऊद खेड़ी स्थित सीएम राइस स्कूल के नए भवन के पास में लगभग आधा दर्जन स्कूल स्थित है। इनकी वहां से दूरी भी कम है और बच्चे भी अधिक है। बावजूद इसके चारधाम मंदिर के समीप स्थित सराफा स्कूल में लगने वाले शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल मैदान को शिफ्ट किया जा रहा है। महिला अभिभावकों का कहना था कि सराफा स्कूल भवन में सगी बहनें भी पढऩे आती हैं। बड़ी बहन ऊंची क्लास में है तो छोटी उससे नीचे की क्लास में। ऐसे में दोनों साथ आना-जाना कर लेती है। अब दोनों के स्कूल अलग-अलग हो जाएंगे। ऐसे में दिक्कत आएगी। पालकों का कहना है कि शिक्षा विभागीय अधिकारी गलत निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने फैसले पर फिर से विचार करने की मांग भी की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें