Advertisement

शिव के प्रिय मास सावन के पहले सोमवार को बन रहा यह शुभ योग

सावन का महीना 25 जुलाई से शुरू हो रहा है. इसका पहला सोमवार 26 जुलाई को है. इस दिन यह शुभ योग बन रहा है. आइये जानें.

Advertisement

सावन का महीना भगवान शिव का अति प्रिय मास होता है. सावन महीने में भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है. इस महीने का इंतजार शिव भक्तों को बड़ी बेसब्री से होता है. हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है. ऐसे में सावन के सोमवार का महत्व और बढ़ जाता है. धामिक मान्यता है कि सावन के सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव की उपासना करने से उनकी कृपा बरसती है और सभी मनोरथ पूरे होते हैं.

सावन सोमवार 2021 व्रत लिस्ट (Sawan Somvar 2021)

Advertisement

सावन का पहला सोमवार – 26 जुलाई 2021

सावन का दूसरा सोमवार – 2 अगस्त 202

Advertisement

सावन का तीसरा सोमवार – 9 अगस्त 2021

सावन का चौथा सोमवार –16 अगस्त 2021

सावन के पहले सोमवार पर बन रहा है यह शुभ योग

पंचांग के अनुसार, साल 2021 में श्रावण मास का प्रारंभ 25 जुलाई से हो रहा है और इसका पहला सोमवार 26 जुलाई को है. हिंदू पंचांग के अनुसार 26 जुलाई 2021 को अर्थात सावन के पहले सोमवार को रात 10 बजकर 40 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा. इसके बाद शोभन योग लग जाएगा. ये दोनों योग बहुत ही शुभ फलदायी होते हैं.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें