Popup Image
Advertisement

श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर क्यों भड़के सूर्यवंशी, जानें वजह

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला रोमांच और विवाद दोनों के लिए याद रखा जाएगा। 50 ओवर के बाद दोनों टीमों का स्कोर 265 रन पर बराबर था। सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने जीत दर्ज की लेकिन मुकाबले के बाद जो हुआ उसने क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया। श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे और भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों आपस में भिड़ते दिखे और अन्य खिलाड़ियों व अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा।

Advertisement

क्या हुआ मैच के बाद?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सुपर ओवर खत्म होने के बाद हलाम्बागे ने वैभव सूर्यवंशी से कहा कि मैच खत्म हो गया अब घर जाओ। यह टिप्पणी वैभव को पसंद नहीं आई और वे नाराज हो गए। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। मामला इतना बड़ा कि अन्य खिलाड़ियों और अधिकारियों को हस्तक्षेप कर स्थिति शांत करानी पड़ी।

सुपर ओवर के फैसले पर भी उठा सवाल

विवाद सिर्फ खिलाड़ियों की नोकझोंक तक सीमित नहीं रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंकाई टीम सुपर ओवर नहीं चाहती थी जबकि भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने मैच अधिकारियों से बातचीत कर सुपर ओवर कराने पर जोर दिया। खराब रोशनी के बावजूद सुपर ओवर खेला गया। अंपायरों ने यह भी शर्त रखी थी कि रोशनी और खराब होने पर भारत की बल्लेबाजी रोक दी जाएगी लेकिन मैच जारी रहा।

Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट अधिकारी ने भी उठाए सवाल

मुकाबले के बाद एक श्रीलंका क्रिकेट अधिकारी ने कहा कि पहली बात तो यह है कि सुपर ओवर होना ही नहीं चाहिए था। मैच के बाद श्रीलंका ए के ड्रेसिंग रूम में भी इस पूरे घटनाक्रम पर चर्चा हुई। कुछ लोगों ने भारतीय टीम से माफी मांगने की सलाह भी दी क्योंकि खराब रोशनी में सुपर ओवर कराना कई लोगों को सही नहीं लगा।

10 पेनल्टी रन भी बने हार की वजह

भारत ए की मुश्किलें मैच शुरू होने से पहले ही बढ़ गई थीं। अंपायरों ने भारतीय ऑलराउंडर विप्रज निगम पर पिच के संरक्षित हिस्से पर दो बार दौड़ने का आरोप लगाया। चेतावनी मिलने के बावजूद गलती दोहराने पर भारत ए पर कुल 10 पेनल्टी रन लगाए गए। इसका सीधा मतलब था कि श्रीलंका ए की पारी शुरू होते ही उसके खाते में 10 रन जुड़ गए। जब मुकाबला टाई हुआ और सुपर ओवर तक पहुंचा तब यही 10 अतिरिक्त रन भारत की हार का बड़ा कारण माने गए।

Advertisement

चर्चा में रहे वैभव सूर्यवंशी

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं। मुकाबले के बाद उनके साथ हुई कहासुनी ने इस विवाद को और बड़ा बना दिया। हालांकि दोनों टीमों या टूर्नामेंट आयोजकों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे इस मामले में कोई जांच या अनुशासनात्मक कदम उठाया जाता है या नहीं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें