Advertisement

सिंहस्थ की तैयारी…पंवासा और मोहनपुरा में प्लेटफॉर्म-स्टेशन का काम शुरू

सनातन के सबसे बड़े महापर्व के दौरान उज्जैन स्टेशन से पहले ही ट्रेनों को रोका जाएगा, भीड़ नियंत्रण के लिए यह जरूरी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को लेकर एक ओर जहां इंफ्रास्ट्रक्चर के कई काम चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रेलवे ने भी युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत पंवासा में 600 मीटर लंबा हाईलेवल प्लेटफॉर्म और मोहनपुरा में यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। सिंहस्थ महापर्व के दौरान मुख्य स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए इन्हें सैटेलाइट स्टेशन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

पंवासा में नया प्लेटफॉर्म, मोहनपुरा में सैटेलाइट स्टेशन के अलावा नईखेड़ी, चिंतामण गणेश, पिंगलेश्वर और विक्रमनगर स्टेशनों का विकास और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म बढ़ाने के साथ ही यात्रियों की क्षमता बढ़ाने पर भी का किया जा रहा हैा पंवासा में 600 मीटर लंबा स्थायी हाईलेवल प्लेटफॉर्म और टीनशेड का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, पंवासा में निर्माण कार्य पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा है। यहां काम कर रहे मजदूरों का कहना है कि अब पहले भराव किया जाएगा, इसके बाद काम शुरू होगा। भराव करने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। इसके अलावा पिंगलेश्वर में भी स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया है। इस स्टेशन का इस्तेमाल जय गुरुदेव के आश्रम में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान भी ट्रेनों के संचालन के लिए होगा।

Advertisement

क्राउड मैनेजमेंट के लिए जरूरी
सिंहस्थ महापर्व के दौरान भोपाल ट्रैक की ओर से आने वाली ट्रेनों को पंवासा, पिंगलेश्वर, स्टेशनों पर रोकने की योजना है ताकि उज्जैन स्टेशन पर पैसेंजरों का दबाव कम रहे। भीड़ नियंत्रित रहे और किसी तरह की अव्यवस्था ना हो। सिंहस्थ के दौरान रेलवे ११० से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने और एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की तैयारी भी कर रहा है।

बायपास लाइन डाल रहे
सिंहस्थ महापर्व के दौरान दिल्ली, कोटा मार्ग पर सीधे टे्रनों के संचालन के लिए रेलवे प्रशासन ६०० करोड़ रुपए से उज्जैन और नागदा को बायपास करने वाली लाइनें बना रहा है जिससे ट्रेनों का दबाव कम होगा। चिंतामण से नईखेड़ी के बीच भी करीब १२ किलोमीटर लंबी बायपास लाइन डाली जा रही है।

Advertisement

40 हजार पैसेंजरों के लिए होल्डिंग एरिया
उज्जैन स्टेशन पर 40 हजार यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया और नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। रेलवे ने इसके लिए माधवनगर स्टेशन के समीप बने रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर तोड़ दिए गए हैं, जबकि रेलवे की चौथी एंट्री नीलगंगा की ओर भी सभी मकानों को तोड़कर होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। इसके अलावा इंदौरगेट की ओर बने मकानों को भी तोड़ा गया है। इन कामों का उद्देश्य सिंहस्थ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा प्रदान करना है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें